Chhattisgarh

कावेरी बीज कंपनी का बकाया भुगतान नहीं, किसानों ने रायपुर में रैली की तैयारी

Share

छत्तीसगढ़ में तेलंगाना की कावेरी बीज कंपनी द्वारा किसानों और मजदूरों के साथ लंबित बकाया भुगतान को लेकर आक्रोश बढ़ गया है। प्रभावित किसान एवं मजदूर 20 फरवरी को रायपुर के धनेली स्थित कंपनी के प्रसंस्करण प्लांट का घेराव करेंगे। महासमुंद से सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ शांतिपूर्ण रैली निकालकर प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रभावित किसानों ने महासमुंद में बैठक कर अपनी रणनीति तैयार की। बैठक में जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर जुगनू चंद्राकर, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही और कई किसान उपस्थित थे। किसानों का कहना है कि वर्ष 2024–25 के रबी सीजन में लीज पर भूमि लेकर बीज उत्पादन कराया गया और मजदूरों से कड़ी मेहनत कराई गई, लेकिन आज तक लीज राशि और मेहनताना का भुगतान नहीं हुआ।

कुल बकाया राशि 3.23 करोड़ रुपए है, जिसमें जुलाई 2025 से फरवरी 2026 तक 2% मासिक ब्याज जोड़ने पर 51.72 लाख रुपए और जुड़ गए हैं। ऐसे में कुल बकाया अब 3.74 करोड़ रुपए हो गया है। किसानों का कहना है कि यह केवल आर्थिक मामला नहीं है, बल्कि उनका सम्मान, मेहनत और जीवन से जुड़ा प्रश्न है। भुगतान न मिलने से कई परिवार कर्ज में डूब चुके हैं, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है और आजीविका संकट में है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button