Madhya Pradesh
किसान ने अनाज और पुराने सिक्कों से बनाई वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अनोखी तस्वीर

मध्यप्रदेश के इटारसी के ग्राम सुपरली के किसान योगेंद्र सोलंकी ने अनोखी कला के जरिए सबका ध्यान खींचा है। बजट 2026 के अवसर पर उन्होंने धान, राजगिरा, तिल, अलसी और पुराने सिक्कों के साथ प्राचीन मुद्रा ‘कोंडी’ का उपयोग कर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तस्वीर बनाई। योगेंद्र का कहना है कि यह रचना बजट से देश में समृद्धि, खुशहाली और आर्थिक मजबूती की उम्मीद का प्रतीक है। उन्होंने सुझाव दिया कि पुराने सिक्कों को संग्रहालय या बैंकों में प्रदर्शित किया जाए, ताकि नई पीढ़ी अपने इतिहास से जुड़ सके। इससे पहले भी उन्होंने अनाज से कई राष्ट्रीय नेताओं और महापुरुषों की तस्वीरें बनाई हैं।







