Chhattisgarh

सुशासन तिहार में पहुंचा पारिवारिक विवाद, नवजात बच्ची को पिता का नाम दिलाने की उठी मांग

Share

गरियाबंद जिले के माडागांव में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां फुलिमुड़ा गांव की रहने वाली महिला खुशबू ने अपनी दूधमुंही बच्ची को पिता का नाम दिलाने के लिए गुहार लगाई। महिला ने आरोप लगाया कि बच्ची के जन्म के बाद उसका पति उसे अपनाने से इनकार कर रहा है, जन्म प्रमाण पत्र बनवाने से भी मना कर रहा है और उसे तलाक देने की धमकी दे रहा है, साथ ही बच्ची को देखने तक नहीं आया। इस शिकायत के बाद मामला देवभोग पुलिस तक पहुंच गया है, जो जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, खुशबू ने नवंबर 2025 में देवभोग निवासी रेस्टोरेंट संचालक ईश्वर कश्यप से दूसरी शादी की थी, जो पहले से विवाहित है और उसकी पहली पत्नी से दो बेटियां हैं। वहीं पति ईश्वर कश्यप ने भी पलटवार करते हुए खुशबू पर अपने अतीत को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि दोनों के बीच पहले भी कॉन्ट्रैक्ट मैरिज रही है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर दस्तावेजों की जांच कर रही है और मामला चर्चा में बना हुआ है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button