Madhya Pradesh

जबलपुर में फर्जी पासपोर्ट गिरोह का पर्दाफाश: कोलकाता से 3 अफगानी गिरफ्तार, 10 पासपोर्ट फर्जी पाए गए

Share

मध्य प्रदेश के जबलपुर में फर्जी पासपोर्ट बनाने के मामले में एटीएस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोलकाता से तीन अफगानी नागरिक – जिया उल रहमान, सुल्तान, मो. रजा खान और सैयद मोह. जफर खान – को गिरफ्तार कर जबलपुर लाया गया। आरोप है कि ये अफगानी कई साल पहले भारत आए थे और फर्जी पासपोर्ट बनाने के बाद कोलकाता में बस गए, जहां वे सूदखोरी के धंधे में लिप्त थे। इस गिरोह का संचालन जबलपुर के अफगानी नागरिक सोहबत खान के जरिए होता था। साल 2024 में इस गिरोह ने ढाई लाख रुपए में एक अफगानी नागरिक का पासपोर्ट बनाया था। इससे पहले भी शहर में तीन अफगानी और उनके तीन मददगारों को गिरफ्तार किया गया था। छोटी ओमती से अगस्त 2025 में सोहबत खान को गिरफ्तार किया गया था, जिससे फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया और उन्हें 25 फरवरी तक रिमांड पर भेज दिया गया। एटीएस का कहना है कि विभिन्न राज्यों में रह रहे कम से कम 10 अफगानी नागरिकों के फर्जी पासपोर्ट बनाए गए थे और जांच अभी जारी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button