मंदसौर में नकली घी बनाने का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में पुलिस ने नकली घी बनाने के मामले में देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए सीतामऊ फाटक स्थित एक घर पर दबिश दी, जहां से नकली घी बनाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से करीब 150 लीटर नकली घी बरामद किया, साथ ही सोयाबीन तेल, घी बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले बर्तन और खुशबू के लिए उपयोग किया जाने वाला एक केमिकल भी जब्त किया गया। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी अहमदाबाद के निवासी हैं, जो वहीं से नकली घी बनाना सीखकर मंदसौर में लंबे समय से रहकर इसे ग्रामीण क्षेत्रों में बेच रहे थे। यह कार्रवाई रेवेन्यू पुलिस और फूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त टीम ने की, जिसमें फूड सेफ्टी विभाग द्वारा घी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों गोपाल और संजय के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।







