Chhattisgarh
प्रधानमंत्री मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, CM साय ने दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ मिलने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इसे भारत के लिए एक ऐतिहासिक, अविस्मरणीय और अत्यंत गौरवशाली क्षण बताया है। मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त, दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व को दर्शाता है, बल्कि भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा और विश्व मंच पर एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में उसकी उभरती भूमिका का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मान से भारत की वैश्विक छवि मजबूत होती है और यह देशवासियों के लिए गर्व का क्षण है।







