Madhya Pradesh

EOW की बड़ी कार्रवाई मऊगंज में सचिव ने मांगी 1 लाख की रिश्वत, पकड़ा गया

Share

मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने हनुमना जनपद की ग्राम पंचायत बलभद्रगढ़ के ग्राम सचिव शरदचन्द्र गिरी को रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। मामला पीसीसी रोड और पुलिया निर्माण से जुड़ा था, जिसमें सचिव ने विकास कार्यों के भुगतान के बदले कुल 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद EOW रीवा की टीम ने रिश्वत की पहली किश्त 10 हजार रुपये लेते ही सचिव को दबोच लिया। कार्रवाई का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक किरण किरो ने किया, जिसमें निरीक्षक मोहित सक्सेना और उनकी टीम की अहम भूमिका रही। इस कार्रवाई ने स्पष्ट संदेश दिया है कि विकास कार्यों में बाधा डालने और जनता की कमाई पर डाका डालने वाले भ्रष्टाचारियों की अब खैर नहीं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button