Madhya Pradesh

ग्वालियर नगर निगम में स्वच्छता निरीक्षक भर्ती फर्जीवाड़े पर EOW की जांच

Share

ग्वालियर नगर निगम में स्वच्छता निरीक्षक भर्ती में फर्जीवाड़े के मामले में कार्रवाई शुरू हो गई है। EOW ने ग्वालियर के पूर्व निगमायुक्त अमन वैष्णव और अपर आयुक्त (वित्त) रजनी शुक्ला समेत सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया है। शिकायतकर्ता निगम कर्मचारी संदीप शर्मा ने यह आरोप लगाया था कि जबलपुर निवासी अदिति सिंह को नियमों के खिलाफ स्वच्छता निरीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया। भर्ती के लिए आवश्यक एलएसजीडी डिप्लोमा वर्ष 2021-22 या उससे पहले का होना चाहिए था, जबकि अदिति सिंह ने यह परीक्षा 2023 में पास की थी। शिकायत के बाद EOW ने जांच शुरू कर दी है और संदीप शर्मा के बयान रिकॉर्ड कर आगे की कार्रवाई कर रही ह

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button