अनुमति लेकर जाना होगा आश्रम-छात्रावासों में, जारी आदेश का बीजापुर विधायक ने की निंदा

बीजापुर। जिले में संचालित आश्रम छात्रावास एवं शिक्षा संस्थाओं का निरीक्षण करने केलिए निगरानी समिति के अलावा कोई भी बाहरी व्यक्ति निरीक्षण करने जाने से पहले विभाग एवं अनुविभागीय अधिकारी से लिखित अनुमति लेकर जायेगें। इस तरह के जिला प्रशासन के द्वारा जारी आदेश पर बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में प्रशासन के फैसले की निंदा करते हुए कहा कि जन प्रतिनिधि हो या ग्रामीण व मीडिया जब आश्रम छात्रावासों में जाते है तो संस्थाओं में व्याप्त अव्यवस्थाएं खबरों के मध्यम से शासन-प्रशासन जिम्मेदार विभाग एवं जनप्रतिनिधियों को इसका पता चलता है। तत्पश्चात अव्यवस्थाओं को जिला प्रशासन एवं जिम्मेदार विभाग संज्ञान में लेकर दुरुस्त करने के लिए पारदर्शिता और ठोस कदम उठाए जाने चाहिए न कि लोगों के प्रवेश पर रोक लगाकर समस्याओं का छिपाने की कोशिश की जाए।
प्रशासन के इस रवैया पर विधायक ने कहा कि लोकतंत्र में सब आजाद हैं, देश के मीडिया को चौथा स्तम्भ के रुप माना जाता है। उसके अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी हैं, हर किसी को प्रकिया के साथ जाने का देखने का अधिकार हैं। संस्थाओं में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी और अधिकारी पर कार्रवाई करना चाहिए। लेकिन इसके उलट यहां एक नया परंपरा प्रारंभ हो गया। मीडिया के द्वारा प्रसारित खबरों का प्रशासन खंडन करने में लगा है। आश्रम में जाने से रोकने के लिए जारी आदेश का विधायक ने निंदा किया है।







