ChhattisgarhMiscellaneous

देर से दफ्तर आने वाले कर्मचारियों को लौटाया बैरंग, कलेक्टर ने कराया गेट बंद

Share

गरियाबंद। कर्मचारियों के देर से दफ्तर आने पर गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उईके ने आज कलेक्टोरेट का मुख्य दरवाजा बंद करवा दिया। उन्होंने कहा कि देर से आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सबक सिखाने के लिए किया गया है ताकि कुछ सबक सीख सके।
कलेक्टर समय के बहुत पाबंद हैं और रोजाना ठीक समय से दफ्तर पहुँच जाते हैं। इसके पहले कलेक्टर ने औचक निरीक्षण कर देर से ऑफिस आने वालों को नोटिस थमा चुके हैं, लेकिन कोई सुधार नहीं दिखा। सोमवार को जब एक बार फिर अधिकारी -कर्मचारी देर से पहुंचे, तो कलेक्टर ने 10:30 बजे कलेक्टोरेट का गेट बंद करा दिया। इस दौरान खुद खड़े होकर स्थिति का जायजा लिया। यह अधिकारी कर्मचारी के लिए अंतिम चेतावनी है। यदि आगे भी उनका यही रवैया रहा तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button