ChhattisgarhMiscellaneous

12 सूत्रीय मांगों को लेकर संगीत विश्वविद्यालयके कर्मचारियों ने दिया धरना

Share

खैरागढ़। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय (IKSV) के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ ने अपनी 12 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर बीते दिनों अंबेडकर चौक में एक दिनी धरना दिया। उनकी मांगों में नियमितीकरण, समयमान वेतनमान, पदोन्नति और सेवा शर्तों में संशोधन आदि शामिल हैं।इस दौरान उन्होंने जोरदार विश्व विद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द ही उनकी मांगों को पूर्ण न किया गया तो वे 17 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रखर शरण सिंह ने कहा कि वे विगत 2024 से अपनी मांगों को लेकर शासन और विश्वविद्यालय प्रशासन से पत्राचार कर रहे हैं। लेकिन उनकी उपेक्षा की जा रही है। इसलिए अब उनको आंदोलन के लिए विवश होना पड़ रहा है ।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button