Chhattisgarh

रायगढ़ में हाथियों का आतंक बढ़ा, गांवों में मकान और फसलों को नुकसान

Share

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है। धरमजयगढ़ वनमंडल के छाल रेंज अंतर्गत ग्राम चुहकीमार में एक जंगली हाथी के हमले में 70 वर्षीय गंगाराम सारथी की दर्दनाक मौत हो गई। गंगाराम रोजाना की तरह सुबह लकड़ी लेने जंगल गए थे, लेकिन दोपहर ढाई बजे उनका सामना एक विशाल हाथी से हुआ। हाथी ने उन पर हमला कर उन्हें कुचल दिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और हाथी मित्र दल मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने में जुट गए। मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और मुआवजे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button