ChhattisgarhMiscellaneous

हाथी शावक की नदी में डूबने से मौत

Share

कटघोरा। कटघोरा वन मंडल के केदई रेंज के खुरुभाटा में हसदेव नदी में हाथी शावक की डूबने से मौत हो गई। इस हाथी शावक का जन्म 10 दिन पहले ही हुआ था। वन विभाग की टाइम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इससे उन्हें पता चला कि हाथी शावक नदी में कहीं और से बहकर आया था। जिससे उसकी मौत हुई। इसकी जानकारी वन अमला को होने पर घटना स्थल पहुंचे और शावक को निकालने के प्रयास में जुट गए।
वन विभाग ने का मानना है कि इस घटना से जंगल में सुरक्षा व्यवस्था और पानी के रास्तों के पास वन्य जीवों की निगरानी पर ध्यान देने की जरूरत है। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाएगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button