ChhattisgarhRegion

36 घंटे में तीसरी बार देवभोग क्षेत्र में आया भूकंप, जान-माल का कोई नुकसान नहीं

Share

गरियाबंद। जानकारी के अनुसार, पिछले 36 घंटों के भीतर यह तीसरी बार है जब गरियाबंद जिले के देवभोग क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले बीती रात करीब 7:20 बजे भी धरती कांपी थी। आज दोपहर लगभग 2:20 बजे धरती हल्की कांपी, जिसके बाद ग्रामीणों में भय फैल गया और कई लोग घरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों में जमा हो गए। वहीं एक दिन पहले आए झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 0.7 दर्ज की गई थी, जो बेहद हल्की श्रेणी में आती है। हालांकि अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बार-बार हो रही इस भूगर्भीय गतिविधि से लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार झटकों के कारण वे डरे हुए हैं और कई लोग रात के समय घरों से बाहर ही समय बिता रहे हैं। प्रशासन ने भी स्थिति पर नजर बनाए रखी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button