ChhattisgarhRegion

दुर्ग-रायपुर खारून ब्रिज पर 1 अप्रैल से बंद, प्रशासन ने जारी किए वैकल्पिक मार्ग

Share

रायपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर कुम्हारी स्थित खारून नदी ब्रिज के मरम्मत कार्य के चलते यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान तैयार किया है। यह प्लान एक अप्रैल यानी मरम्मत के पहले दिन से ही लागू किया जाएगा। मरम्मत अवधि में मुख्य मार्ग से वाहनों की आवाजाही सीमित कर वैकल्पिक रास्तों से आवागमन सुनिश्चित जाएगा। लगभग 1 महीने तक दुर्ग-रायपुर खारून नदी ब्रिज पर मरम्मत कार्य चलेगा। इस दौरान भारी जाम से बचने के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग जारी किया है। यातायात विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन प्लान का पालन करें और अनावश्यक रूप से मुख्य मार्ग पर प्रवेश न करें। वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने से जाम से राहत मिल सकेगी और यात्रा सुगम होगी।
रायपुर एयरपोर्ट, नया रायपुर, मंत्रालय, पुलिस मुख्यालय, आरंग और अभनपुर जाने वाले वाहन चालकों को सेलूद-पाटन-अभनपुर मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है। इससे खारून ब्रिज पर लगने वाले जाम से पूरी तरह बचा जा सकता है। इसी तरह, दुर्ग-भिलाई, रिसाली और उतई से रायपुर जाने वाले वाहन चालक सेलूद-फुंडा-जामगांव, मोतीपुर और अमलेश्वर मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। सिरसा गेट-मोतीपुर-अमलेश्वर मार्ग भी बेहतर विकल्प बताया गया है। चन्दनीडीह से कुम्हारी टोल प्लाजा और इसके विपरीत दिशा में वन-वे ट्रैफिक ही चलेगा। ओवरटेक बिल्कुल न करें, क्योंकि पुल सिंगल लेन है। यातायात संकेतों और पुलिस के निर्देशों का पालन अनिवार्य है।
अन्य प्रमुख डायवर्जन मार्ग
कुम्हारी से रायपुर जाने वाले वाहन उरला-खमरिया-अमलेश्वर मार्ग अपनाएं।
कुम्हारी टोल से चंदनीडीह तक वन-वे व्यवस्था लागू की गई है।
रायपुर से दुर्ग जाने वाले वाहन चंदनीडीह से पुराने पुल के जरिए कुम्हारी टोल पहुंचेंगे।
भटगांव-अमलेश्वर-मोतीपुर मार्ग से भी दुर्ग-भिलाई की ओर आवागमन किया जा सकता है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button