Chhattisgarh

होली के लिए दुर्ग-मधुबनी विशेष ट्रेन, यात्रियों की सुविधा के लिए 18 कोच

Share

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने होली के महापर्व को ध्यान में रखते हुए दुर्ग से मधुबनी के बीच विशेष ‘होली स्पेशल ट्रेन’ चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन रायपुर, बिलासपुर, चांपा और रायगढ़ सहित छत्तीसगढ़ के प्रमुख स्टेशनों से होते हुए झारखंड और बंगाल के रास्ते मधुबनी पहुंचेगी। दुर्ग-मधुबनी गाड़ी संख्या 08753 1 मार्च 2026 को दुर्ग से रात 00:30 बजे रवाना होगी और प्रमुख स्टॉपेज पर रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा, हटिया, रांची, धनबाद, जसीडीह, बरौनी और दरभंगा आएगी। ट्रेन 2 मार्च को सुबह 04:45 बजे मधुबनी पहुंचेगी। वहीं, मधुबनी-दुर्ग होली स्पेशल 08754 2 मार्च को मधुबनी से सुबह 06:15 बजे प्रस्थान करेगी और समस्तीपुर, चितरंजन, बोकारो स्टील सिटी, राउरकेला, बिलासपुर और रायपुर होते हुए 3 मार्च दोपहर 12:45 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button