ChhattisgarhRegion

छत्तीसगढ़ से बिहार के लिए दुर्ग मधुबनी-दुर्ग होली स्पेशल ट्रेन की सुविधा

Share

रायपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा होली पर्व के अवसर पर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। होली के दौरान ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को सुगम यात्रा प्रदान करने के लिए ये स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में गाड़ी संख्या 08753 दुर्ग -मधुबनी होली स्पेशल दुर्ग से 1 मार्च को एवं गाड़ी संख्या 08754 मधुबनी-दुर्ग होली स्पेशल मधुबनी से 2 मार्च को चलाई जा रही है।
ट्रेनों की समय सारणी उनके क्रमानुसार निम्न अनुसार है।
गाड़ी संख्या 08753 दुर्ग -मधुबनी होली स्पेशल दुर्ग से 1 मार्च को दुर्ग से 00:30 बजे रवाना होकर रायपुर 01:20 बजे, बिलासपुर 03:30 बजे, चांपा 04:30 बजे, रायगढ़ 05:28 बजे, झारसुगुड़ा 07:15 बजे, राउरकेला 08:35 बजे, हटिया 12:10 बजे, रांची 12:30, मूरी 13.53 बजे, बोकारो स्टील सिटी 15:10 बजे, चंद्रपुरा जंक्शन 15:38 बजे, कतरासगढ़ 16:10 बजे, धनबाद जंक्शन 17:00 बजे, चितरंजन 18:24 बजे, मधुपुर 19:30 बजे, जसीडीह जंक्शन 20:25 बजे, झाझा 22:10 बजे, क्यूल 22:48 बजे, बरौनी 00.40 बजे, समस्तीपुर 02:15 बजे, दरभंगा 3:15 बजे, सकरी 03:53 बजे, मधुबनी 4:45 बजे सुबह 2 मार्च को पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 08754 मधुबनी-दुर्ग होली स्पेशल मधुबनी से 2 मार्च को 06:15 बजे रवाना होकर सकरी 06:30 बजे, दरभंगा 07:20 बजे, समस्तीपुर 08:40 बजे, बरौनी 10:00 बजे, क्यूल 12:00 बजे, झाझा 13:55 बजे, जसीडीह जंक्शन 14:31 बजे, मधुपुर 15:08 बजे, चितरंजन 16:05 बजे, धनबाद 18:20 बजे, कतरासगढ़ 19:05 बजे, चंद्रपुरा जंक्शन 20 40 बजे, बोकारो स्टील सिटी 21:35 बजे, मूरी 22:32 बजे, रांची 00: 02 बजे, हटिया 00:25 बजे, राउरकेला 03:18 बजे, झारसुगुड़ा 05:15 बजे, रायगढ़ 07:08 बजे, चांपा 8:39 बजे, बिलासपुर 9:50 बजे, रायपुर 11:40 बजे, दुर्ग 12:45 बजे, 3 मार्च को पहुंचेगी। इस गाड़ी में 2 एसएलआरडी, 5 जनरल कोच, 9 स्लीपर कोच, 2 एसी थ्री कोच सहित कुल 18 कोच रहेंगे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button