ChhattisgarhRegion

चपका ओपन स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से 6 विद्यार्थी परीक्षा से हुए वंचित

Share

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की वर्ष 2026 की 10वीं-12वीं की मुख्य परीक्षा 16 मार्च से शुरू हो रही है। इसके लिए बस्तर ब्लॉक के चपका स्कूल को ओपन अध्ययन केंद्र बनाया गया है, लेकिन केंद्र प्रभारी और स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के कारण 6 विद्यार्थी परीक्षा देने से वंचित हो रहे हैं।
बताया जाता है कि विद्यार्थियों ने चपका केंद्र से ओपन स्कूल की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि अध्ययन केंद्र प्रबंधन ने उनके ऑनलाइन आवेदनों को समय पर स्वीकार नहीं किया। इसके चलते उनका आवेदन ही जमा नहीं हो पाया और अब वे परीक्षा भी नहीं दे पाएंगे।
परीक्षार्थियों में प्रीति बघेल, धनराज बघेल सहित अन्य का कहना है कि उन्होंने समय रहते सारी प्रक्रिया पूरी कर ली थी, लेकिन स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से उनका आवेदन ही स्वीकार नहीं किया गया। विद्यार्थियों व उनके परिजनों ने जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें परीक्षा में शामिल होने का अवसर देने की मांग की है। प्रीति पटेल ने बताया कि उन्होंने चपका ओपन स्कूल अध्ययन केंद्र के नाम से ऑनलाइन फॉर्म भरा था, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने उसे स्वीकार नहीं किया, जिसके कारण उनका आवेदन ही जमा नहीं हो पाया है। इधर धनराज बघेल का कहना है कि उन्होंने समय पर आवेदन किया था, लेकिन केंद्र प्रबंधन की लापरवाही से अब वे परीक्षा नहीं दे पाएंगे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button