ChhattisgarhRegion

बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन परियोजना कार्य के कारण मार्च अंत से अप्रैल तक रद्द रहेंगी मेमु और पैसेंजर

Share

रायपुर। हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथीलाइन निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इस कड़ी में बिलासपुर- चांपा सेक्शन के मध्य अकलतरा स्टेशन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी हेतु प्रीनॉन /नॉनइंटरलॉकिंग का कार्य किया जायेगा। इस कार्य के फलस्वरुप कुछ यात्री गाडिय़ों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रद्द होने वाली गाडियां
31 मार्च से 11 अप्रैल तक बिलासपुर व रायगढ़ से चलने वाली 68738/68737 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी।
31 मार्च से 11 अप्रैल तक रायगढ़ से चलने वाली 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
30 मार्च से 10 अप्रैल तक बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैस
30 मार्च से 10 अप्रैल तक रायपुर से चलने वाली 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
31 मार्च से 11 अप्रैल तक गेवरा रोड से चलने वाली 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
30 मार्च से 10 अप्रैल तक रायपुर से चलने वाली 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी।
31 मार्च से 11 अप्रैल तक कोरबा से चलने वाली 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
31 मार्च से 11 अप्रैल तक बिलासपुर व गेवरा रोड से चलने वाली 68734/68733 बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
31 मार्च से 11 अप्रैल तक बिलासपुर व कोरबा से चलने वाली 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
5 अप्रैल से 11 अप्रैल तक बिलासपुर से चलने वाली 58210 बिलासपुर-गेवरा रोड पैसेंजर रद्द रहेगी।
गंतव्य से पहले समाप्त व प्रारम्भ होने वाली गाडियाँ
31 मार्च से 11 अप्रैल तक गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी।
31 मार्च से 11 अप्रैल तक झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।
यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष प्रबंध
गाड़ी संख्या 18250/18249 तथा 18252/18251 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को 31 मार्च से 11 अप्रैल तक कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के मध्य पैसेंजर के रूप में चलाई जाएगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button