सड़क हादसे में DRG जवान की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

रायपुर : धमतरी जिले में हुए सड़क हादसे में DRG जवान की मौत हो गई। जवान ड्यूटी से अपने घर आ रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी। जवान घायल अवस्था में सुनसान जगह पर पड़ा रहा, राहगीरों ने देखा परिजनों को सूचना दी।
घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया। परंतु परीक्षण के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान 2021 में भर्ती हुआ था, पहली पोस्टिंग नगरी थाना के DRG में हुई थी। मृतक नक्सल ऑपरेशन में भी शामिल रहा है।
DRG जवान मोहित सूर्यवंशी नगरी क्षेत्र के बेलर ब्लॉक डोहला पारा गड़डोंगरी, थाना सिहावा का रहने वाला है। सोमवार की शाम जवान ड्यूटी के बाद अपने मोटरसाइकिल CG05 AQ 5008 से घर जा रहा था, रास्ते मे अज्ञात वाहन ने जवान को ठोकर मार दी और मौके से फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि डीआरजी का जवान मोहित सूर्यवंशी पढ़ाई के क्षेत्र में भी आगे रहा है, एनसीसी में भागीदारी निभाता रहा। इसके बाद सन 2021 में पुलिस विभाग के आरक्षक के पद पर भर्ती हुआ।







