Chhattisgarh

बीजापुर में प्रेशर IED की चपेट में आने से DRG का आरक्षक घायल

Share

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक और नक्सली घटना की बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल नक्सलियों के लगाए प्रेशर IED की चपेट में आने से प्रधान आरक्षक घायल हो गया।

DRG में पदस्थ जवान आज सुरक्षा बल का कैंप खोलने कावडगांव गया था। इस दौरान वह आईईडी की चेपट में आ गया। घायल जवान के दाएं पैर में गंभीर चोट आई है। सूत्रों के हवाले से यह घटना गंगालूर थानाक्षेत्र की है। घायल जवान अरविंद एक्का को जिला चिकित्सालय में उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया। हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button