Madhya Pradesh

डॉ. मोहन यादव बोले भगवान राम का जीवन आदर्श और मर्यादापूर्ण

Share

मध्यप्रदेश के जबलपुर में आयोजित वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भगवान राम के जीवन पर वाल्मीकि रामायण, कंब रामायण, तुलसीदास की रामायण सहित अनेक ग्रंथ रचे गए हैं। उन्होंने बताया कि शायद ही कोई ऐसी भाषा होगी, जिसमें रामायण का अनुवाद न हुआ हो या भगवान राम के जीवन चरित्र का गान न किया गया हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि राम का जीवन आदर्श पति, आदर्श पुत्र, आदर्श पिता और आदर्श मित्र के रूप में प्रस्तुत होता है और शत्रुओं के प्रति भी उन्होंने मर्यादा में रहकर व्यवहार किया। डॉ. यादव ने इसे अद्भुत और अनुकरणीय जीवन बताया। इस आयोजन में भारत सरकार के संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पद्मभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज, पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय विष्णोई, डॉ. अखिलेश, गुमास्ता जी, ज्ञानेश्वरी दीदी सहित देश और दुनिया भर के विद्वान उपस्थित रहे। यह आयोजन हर तीन वर्ष में आयोजित किया जाता है और मध्य प्रदेश सरकार इसका सह-प्रायोजक है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button