ChhattisgarhRegion
डॉ. गौरव सिंह ने चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना

रायपुर। डॉ गौरव सिंह ने चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। आईसीयू में भर्ती कुशालपुर निवासी नंदिता की माता श्रीमती राजनंदिनी ने कलेक्टर को बताया कि नंदिता का उपचार जारी है और उनकी तबीयत पहले से बेहतर है।
डॉ. सिंह दीर्घायु वार्ड में भर्ती मनीष, उनकी माता निर्मला बघेल तथा तुषार और उनकी माता निशा मानिकपुरी से भी मिले। उन्होंने मरीजों के स्वास्थ्य की स्थिति और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। अस्पताल परिसर में संचालित योगिता टी स्टॉल में अवैध सामग्री पाए जाने पर कलेक्टर ने दुकान पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। साथ ही दुकान संचालक को सख्त हिदायत दी कि दोबारा गुटखा पाउच आदि पाए जाने पर दुकान को सील कर दिया जाएगा।







