Crime
दिव्या पाहुजा हत्याकांड : 11 दिन बाद नहर में मिला शव

मॉडल दिव्या पाहुजा का शव हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना इलाके की नहर में मिला है। पीठ पर बने टैटू से दिव्या पाहुजा की बहन नैना पाहुजा ने शव की पहचान की है। गुरुग्राम पुलिस के डीसीपी क्राइम विजय कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
पुलिस के अनुसार, गुरुग्राम और पंजाब पुलिस के साथ मिलकर एनडीआरएफ की टीम पटियाला से खनौरी बॉर्डर तक नहर में लाश की तलाश में जुटी थी, लेकिन दिव्या पाहुजा का शव हरियाणा के फतेहबाद जिले के टोहाना के कूदनी हेड में मिला है। आरोपी बलराज गिल की निशानदेही पर ही डिस्ट्रीब्यूटर के पास पानी बंद होने पर लाश मिली है। यह नहर पंजाब के भाखड़ा से निकलती है। पुलिस शव का डीएनए टेस्ट करा सकती है।
मुख्य आरोपी अभिजीत के साथी बलराज गिल को गुरुवार को पश्चिम बंगाल के एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। बलराज गिल देश छोड़कर बैंकॉक जाने की फिराक में था।
