Madhya Pradesh

जिला अस्पताल में विवाद, कार्रवाई के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना

Share

मध्य प्रदेश के सीहोर जिला अस्पताल में उस समय सनसनी फैल गई, जब सिविल सर्जन कक्ष के बाहर पत्रकारों ने नारेबाजी करते हुए अस्पताल गेट पर धरना दे दिया। मामला श्यामपुर तहसील के एक पत्रकार की पत्नी से जुड़ा है, जिन्हें सामान्य प्रसव के बाद नवजात की तबीयत खराब होने पर देर रात जिला अस्पताल रेफर किया गया था। आरोप है कि रात करीब 3 बजे अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स ने अभद्र व्यवहार करते हुए परिजनों को बाहर जाने को कहा और महिला को खींचते हुए अंदर ले गई। परिजनों का कहना है कि जांच के दौरान महिला की आवाज बंद हो गई और टांके भी टूट गए, जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

घटना की जानकारी मिलते ही पत्रकार सिविल सर्जन से शिकायत करने पहुंचे, लेकिन वहां भी कथित रूप से कुछ नर्सों द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। इससे नाराज पत्रकारों ने अस्पताल परिसर में नारेबाजी करते हुए गेट पर धरना शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख सीएमएचओ मौके पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button