Chhattisgarh
धान खरीदी और शीतकालीन सत्र पर होगी चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में शुक्रवार, 14 नवंबर 2025 को सुबह 11 बजे मंत्रालय (महानदी भवन), अटल नगर, नवा रायपुर में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में धान खरीदी की तैयारियों की अंतिम समीक्षा किए जाने की संभावना है। साथ ही विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तिथि पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संभावित आगमन और कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया जा सकता है।







