ChhattisgarhPolitics
राशि आबंटन में भेदभाव, धरने पर बैठे कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्य

दुर्ग। दुर्ग जनपद के कांग्रेस समर्थित 11 जनपद सदस्य 15 वें वित्त की राशि के आवंटन में भेदभाव करने के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। उन्होंने जनपद सीईओ और अध्यक्ष पर कमीशनखोरी का भी आरोप लगाया है। दुर्ग जनपद पंचायत में 24 जनपद सदस्य हैं। कांग्रेस समर्थित 11 जनपद सदस्यों का आरोप है कि 15वें वित्त की राशि को 13 भाजपा समर्थित जनपद सदस्यों को आवंटित कर दिया गया है। इसके कारण 38 गांव में विकास कार्य ठप है। गौरतलब है कि बीते दिनों जनपद की सामान्य सभा की बैठक में 15वें वित्त की राशि का मुद्दा गरमाया था। कांग्रेस समर्थित सदस्यों को 15वें वित्त से उनके क्षेत्र में विकास के लिए राशि नहीं दिए जाने से नाराज होकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें पूर्व जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी शामिल हैं।
