Chhattisgarh
सुशासन तिहार में बयान विवाद विधायक पर टिप्पणी के बाद भाजपा नेता पर अनुशासनात्मक कार्रवाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सामने विधायक की शिकायत करना भाजपा नेता को भारी पड़ गया, जिसके बाद पार्टी ने सख्त रुख अपनाते हुए जिला अध्यक्ष द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और 7 दिनों के भीतर लिखित जवाब मांगा गया है। दरअसल, 21 मई को ग्राम कुशहा में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम के दौरान भाजयुमो जिला महामंत्री मनोज साहू ने सार्वजनिक मंच से मुख्यमंत्री के सामने कहा था कि “माननीय विधायक का सोनहत क्षेत्र में भ्रमण नहीं होता है”, जिसके बाद यह मामला राजनीतिक और संगठनात्मक स्तर पर चर्चा का विषय बन गया। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की है और अब पूरे मामले पर सभी की नजरें आगामी जवाब पर टिकी हैं।







