Chhattisgarh
बिलासपुर डैम टूटने से आपदा प्रशासन अलर्ट, राहत-बचाव कार्य जारी

बिलासपुर डैम का एक हिस्सा अचानक टूटने से देर रात कई गांवों में पानी घुस गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। प्रशासन ने तुरंत अलर्ट जारी किया और प्रभावित गांवों में राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बिलासपुर जलाशय भूपदेवपुर में स्थित है। दो दिन पहले किसानों ने प्रशासन से जलाशय का पानी खोलने की मांग की थी, लेकिन जब यह पूरी नहीं हुई, तो उन्होंने स्वयं पानी निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान डैम का हिस्सा टूट गया और पानी तेजी से बहकर आसपास के दर्जन भर गांवों में पहुंच गया। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर लगातार पानी को नियंत्रित करने और टूटे गेट को ठीक करने का प्रयास कर रही है। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है, जबकि जलाशय का स्तर लगातार कम हो रहा है।







