ChhattisgarhRegion

कुशालपुर चौक के पास गंदगी, दुकान व ठेला संचालकों पर जुर्माना

Share

रायपुर। नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम शिकायत मिलने पर सोमवार की सुबह कुशालपुर चौक पहुंची और संबंधित क्षेत्र का जायजा लेने पर वहां उन्हें गंदगी मिली जिस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चाय दुकान और फल ठेले वालो से जुर्माने के तौर पर 1700 रुपये वसूल किए।
उल्लेखनीय है कि नगर निगम रायपुर के अंतर्गत आने वाले सभी जोन क्षेत्रों में इन दिनों सफाई और अवैध कब्जो को लेकर मिल रही शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। जिससे कि स्थानीय नागरिको को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। इसी कड़ी में नगर निगम द्वारा आज जोन क्रमांक 5 के अंतर्गत आने वाले कुशालपुर चौक के पास ठेला लगाकर फलो का व्यवसाय करने वालों के साथ अमृततुल्य चाय दुकान द्वारा गंदगी फैलाने की शिकायत मिलने पर निगम का अमला वहां पर पहुंचा और त्वरित कार्रवाई करते हुए अमृततुल्य दुकान के संचालक पर 500 रूपये और 6 फल ठेला संचालकों अण्डा ठेला संचालकों पर 1200 रू. उन्हें भविष्य के लिए कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए कुल 1700 रूपये जुर्माना किया गया एवं प्राप्त जनशिकायत का त्वरित निदान किया गया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button