ChhattisgarhRegion

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने विधायक कार्यालय में लोगों से की मुलाकात, समस्याओं का निराकरण के लिए दिए निर्देश

Share

रायपुर। उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम प्रवास के दौरान विधायक कार्यालय में क्षेत्र से आए लोगों से मुलाकात की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लोगों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को सुना और उनके निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने विधायक कार्यालय में लोगों से की मुलाकात
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और वे हर संभव प्रयास करेंगे कि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की भलाई के लिए वे हर समय उपलब्ध रहेंगे। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विदेशीराम धुर्वे, श्री संतोष पटेल, जनपद उपाध्यक्ष कवर्धा श्री गणेश तिवारी, बोडला श्री नंद श्रीवास, श्री नरेंद्र मानिकपुरी, श्री मनीराम साहू, श्री अमर कुर्रे सहित जन प्रतिनिधि, क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने विधायक कार्यालय में लोगों से की मुलाकात
GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button