ChhattisgarhRegion
गुंडरदेही लाटाबोर में स्थित देवरी गेट 20 मार्च से स्थाई रूप से होगा बंद

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के दुर्ग-ताडोकी लाइन में गुंडरदेही लाटाबोर में स्थित मानव सहित समपार क्र. डीडी-27, कि.मी. 896/14-15 (देवरी गेट) को रोड अंडर ब्रिज निर्माण के उपरांत स्थाई रूप से बंद करने की सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली गई हैं। उक्त समपार फाटक डीडी-27 कों 20 मार्च (मध्यरात्रि 24 बजे) से स्थायी रूप में बंद कर दिया जाएगा। उपरोक्त फाटक एवज में रोड अंडर ब्रिजका निर्माण किया जा चूका है।







