MiscellaneousNational

देश के कई राज्यों में छाया घना कोहरा, देखे कहा कितनी विजिबिलिटी

Share

देश के कई राज्यों में आज घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग ने एक्स हैंडल पर बताया कि आज सुबह साढ़े पांच बजे पंजाब, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया रहा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में मध्यम से घना कोहरा और चंडीगढ़, पश्चिमी यूपी, पूर्वी एमपी, बिहार, ओडिशा, विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में हल्का कोहरा देखा जा रहा है। 

विभाग के मुताबिक , आज सुबह 5.30 बजे दिल्ली आईजीआई हवाईअड्डे पर शून्य विजिबिलिटी दर्ज की गई। इसके अलावा दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब के अमृतसर और पटियाला में  विजिबिलिटी-0, चंडीगढ़-500, दिल्ली (पालम)-0, दिल्ली (सफदरजंग)-200, राजस्थान के गंगानगर-0, बीकानेर-200, चूरू और जैसलमेर-500,अजमेर-200, यूपी के झांसी-500 मीटर दर्ज की गई।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button