Madhya Pradesh

फ्लाईओवर की देरी पर आस्था का प्रदर्शन

Share

नगर के बहुप्रतीक्षित रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज के निर्माण में बीते नौ वर्षों से हो रही देरी के खिलाफ लोगों ने अनोखे तरीके से अपनी नाराजगी व्यक्त की। भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा पार्टी) ने राजनीति या नारेबाजी की बजाय आस्था और सनातन परंपरा के माध्यम से विरोध जताया और निर्माण स्थल पर 108 बार हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। वन विभाग कार्यालय के सामने फ्लाईओवर के प्रारंभिक हिस्से पर मंत्रोच्चार और हवन चलता रहा, जिसका उद्देश्य निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करना और प्रशासन, निर्माण एजेंसी तथा संबंधित विभागों को सद्बुद्धि प्रदान करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए। भगवा पार्टी के जिला अध्यक्ष पं. कन्हैयालाल मिश्रा ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि जनभावना की अभिव्यक्ति है, ताकि वर्षों से अधूरा फ्लाईओवर शीघ्र पूर्ण हो सके। कार्यक्रम के समापन पर यह घोषणा भी की गई कि अगले चरण में सुंदरकांड पाठ एवं लंका दहन का आयोजन कर निर्माण कार्य को गति देने का संकल्प और मजबूत किया जाएगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button