दिल्ली पुलिस ने ग्वालियर के युवा कांग्रेस नेता को हिरासत में लिया

ग्वालियर के यूथ कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव को दिल्ली पुलिसदिल्ली पुलिस ने हिरासत में लेकर दिल्ली ले गई है। यह कार्रवाई भारत मंडपम में चल रहे एआई इंपैक्ट समिट में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन में उनकी भागीदारी के संदर्भ में की गई मानी जा रही है। पुलिस का अनुमान है कि इस तरह के प्रदर्शन से देश की छवि प्रभावित हो सकती है। इस घटना को लेकर ग्वालियर में कांग्रेस पार्टी में भी हलचल मची हुई है। कांग्रेस प्रवक्ता आर पी सिंह ने बताया कि पुलिस ने यादव के घर रेड की, पूरे परिवार को परेशान किया और उनका मोबाइल जब्त कर लिया। इसके बावजूद परिवार को अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। सुबह से शहरी और ग्रामीण कांग्रेस पदाधिकारी थाने, एसपी कार्यालय और क्राइम ब्रांच तक संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन नेता की स्थिति के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है। पुलिस पदाधिकारी भी कैमरे के सामने कोई बयान देने से बचते रहे, जिससे मामला और तनावपूर्ण बना हुआ है।







