Chhattisgarh
धान उठाव में देरी Markfed DMO को हटाकर दूसरी पोस्टिंग, केंद्रों में जाम

जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदी गई धान का उठाव बेहद धीमी गति से होने पर शासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कुल 50.66 लाख क्विंटल धान में से अब तक केवल 29 लाख क्विंटल का ही उठाव हो सका है। खरीदी केंद्रों में तय बफर लिमिट से छह गुना ज्यादा धान जमा होने के कारण केंद्रों में जाम की स्थिति बनी हुई थी। समिति ने बार-बार पत्राचार कर अधिकारियों को चेताया, लेकिन देरी जारी रही। इस पर कलेक्टर की नाराजगी के बाद 18 फरवरी की देर रात आदेश जारी कर Markfed DMO किशोर चंद्रा को पद से हटाकर कबीरधाम भेज दिया गया।







