Madhya Pradesh

10वीं की छात्रा की मौत, परीक्षा और आपातकालीन सेवाओं पर उठे गंभीर सवाल

Share

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में 10वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान एक छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। बानमोर स्थित पंडित नेहरू कॉलेज परीक्षा केंद्र में मंगलवार को गणित का पेपर दे रही 16 वर्षीय वर्षा कुशवाह अचानक गिर पड़ी और बेहोश हो गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि समय पर एंबुलेंस न मिलने और इलाज में देरी के कारण यह हादसा हुआ। डॉक्टरों ने प्रारंभिक तौर पर साइलेंट अटैक की आशंका जताई है। इस घटना ने परीक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस पूरे मामले की जांच के निर्देश कलेक्टर ने दे दिए हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button