साइकिलिस्ट सुरेश दुआ ने की तवांग की रोमांचक साइकिल यात्रा

रायपुर। टूर दे रायपुर के एक्टिव साइकिलिस्ट सुरेश दुआ ने हाल में ही साइकिल से अपनी तवांग (सेला पास) के साइकिल यात्रा पूर्ण की। उन्होंने यह यात्रा 17 मार्च 2026 को भालुकपोंग (समुद्री तल से 700 फीट) से शुरुआत की और 6 दिन बाद तवांग पहुंचे .इस बीच उन्होंने पहले दिन भोलकपोंग से जमीरी (समुद्री तल से 2000 फीट) 42 किलोमीटर , दूसरे दिन जमीरी से बोमडिला (समुद्री तल से 8500 फीट) 40 किलोमीटर , तीसरे दिन बोमडीला से धिरांग(समुद्री तल से 5300 फीट ) 50 किलोमीटर , चौथे दिन धिरांग से सेंगे (समुद्री तल से 10000 फीट) करीब 36 किलोमीटर, पांचवे दिन सेंगे से सेला पास (समुद्री तल से 13700 फीट) होते हुए जंग 63 किलोमीटर और आखिरी दिन जंग से तवांग (समुद्री तल से 10000 फीट) करीब 40 किलोमीटर की यात्रा पूरी की।
इस पूरे यात्रा में मौसम का अलग ही मिजाज था। शुरुआती दिनों में मौसम फॉग और बारिश का था जैसे-जैसे आगे बढ़़े मौसम ने करवट ली और सेला पास आते ही पूरा मौसम बर्फ ही बर्फ हो गया सड़क के दोनों और बर्फ की चादरें , स्नो फॉल और तापमान करीब -3 डिग्री। रास्ते में पूरी चढाई और इस तरह के मौसम में साइकिल चलाना लगभग नामुमकिन सा है पर रायपुर के साइकिलिस्ट सुरेश दुआ ने अपने हौसले के साथ इस कठिन मौसम में भी अपनी यात्रा जारी राखी और अंत में उसे सफलतापूर्वक पूरा किया। यह यात्रा यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तरफ से आयोजित की गयी थी। आपको ये भी बता दें कि इसके पहले सुरेश दुआ ने जुलाई 2025 में लेह से उमलिंग ला (विश्व की सबसे ऊँची मोटरेबल पास) की यात्रा की थी। एनआईटी में कार्यरत सुरेश दुआ रोजाना साइकिल चलाते है। इस प्रकार की उन्होंने बहुत सी यात्रा की है। इसके साथ ही वे छत्तीसगढ़ के एक मात्र साइकिलिस्ट है जो 12 बार सुपर रैंडोन्यूर का खि़ताब अर्जित कर चुके है।







