ChhattisgarhUncategorized

रायपुर में साइबर ठगों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का झांसा देकर 17 लाख की ठगी की

Share

राजधानी रायपुर में साइबर अपराधियों ने मुंबई एटीएस का अधिकारी होने का दावा करके टिकरापारा निवासी RTO एजेंट शरद कुमार तिवारी और उनके परिवार को 24 घंटे तक वीडियो कॉल पर ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखा और कुल 17 लाख 15 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए। आरोपियों ने परिवार को मानसिक दबाव में रखा और लगातार धमकियां दीं, जिससे पीड़ित पूरी तरह डर के साये में रहा। ठगी का अहसास होने पर शरद कुमार तिवारी ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने नागरिकों से चेतावनी दी है कि किसी भी अज्ञात कॉल पर खुद को केंद्रीय एजेंसी का अधिकारी बताने वालों पर भरोसा न करें और बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button