ChhattisgarhCrimeRegion

मोर बिजली एप का ओटीपी भेजकर साइबर ठग ने ठगे 4.95 लाख

Share

रायपुर। अज्ञात कालर ने काल किया और उसने पीडि़ता कुमार देवांगन को मोर बिजली एप का लिंक भेजा और ओटीपी पूछा जैसे ही ओटीपी बताया ठग ने उसके खात से 4.95 लाख रुपये निकाल लिए। फिलहाल आजाद चौक पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को गली नंबर 5 मंगल बाजार आजाद चौक निवासी करण कुमार देवांगन ने अपने साथ हुई ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार रविवार को दोपहर 3 से शाम 6 बजे के बीच यह वारदात हुई। करण को 8282989141 से अज्ञात कालर ने तीन बजे काल किया। उसने करण को मोर बिजली एप का लिंक भेजा और ओटीपी पूछा। इस पर नंबर बताते ही उसने, करण के बैंक खाते से एक झटके में 495000 रूपए अपनेखाते में आनलाइन ट्रांसफर कर लिया। करण को इसकी जानकारी सोमवार को हुई। उसने रात थाने जाकर धारा आईटी एक्ट 66 डी और 318-4 के तहत दर्ज कराया।
इससे पहले 20 फरवरी को मुजगहन निवासी रोशन देवरात्रे से मीटर लगवाने के लिए प्रोसेसिंग के नाम पर 1.56 लाख रुपए ठगे गए थे। पुलिस साइबर सेल की मदद से पड़ताल कर रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button