Madhya Pradesh
RTO के ई-चालान और शेयर मुनाफे के नाम पर सायबर ठगी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के जबलपुर में शेयर कारोबार में मुनाफे का झांसा देकर सवा दो करोड़ रुपए की ठगी करने वाले दो सायबर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी जम्मू-कश्मीर के नसीर अहमद और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी मो. अजहर हैं। उन्होंने पीड़ित महिला को 5 प्रतिशत से लेकर 500 प्रतिशत तक रिटर्न का झांसा देकर अक्टूबर में फर्जी वेबसाइट और एप के जरिए निवेश कराया था। सायबर सेल और क्राइम ब्रांच ने गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जबकि मुख्य सरगना की तलाश जारी है। इसी तरह, RTO के ई-चालान के नाम पर भी ठगी की वारदात सामने आई, जिसमें गोरखपुर थाना क्षेत्र के महेश पांडे ने शिकायत दर्ज कराई कि व्हाट्सएप पर भेजी गई APK लिंक पर क्लिक करते ही उनके दो अलग-अलग खातों से दो लाख रुपए गायब हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।







