Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार पर शिकंजा दो जिलों में ACB की बड़ी छापेमारी

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने दो जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। कोंडागांव में बीईओ कार्यालय में पदस्थ बाबू सतीश सोढ़ी को एक सेवानिवृत्त शिक्षक से पेंशन शुरू कराने के नाम पर 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। वहीं अंबिकापुर के गोधनपुर स्थित हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में ACB ने संभागीय कमिश्नर पीसी अग्रवाल और बाबू अनिल सिंह को एक ठेकेदार से 50 हजार रुपये की घूस लेते हुए पकड़ लिया। दोनों मामलों में ACB की टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।







