प्रेमी जोड़े ने एक ही पेड़ पर लगाई फांसी

रायगढ़। जंगल में एक ही पेड़ पर प्रेमी-प्रेमिका की फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। यह मामला छाल थाना क्षेत्र की है। बुधवार की सुबह ग्रामीण एडूकला गांव के जंगल में महुआ बीनने के लिए गए थे, तभी उन्होंने पेड़ से दो शव लटके हुए देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसकी सूचना मिलते ही छाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर दोनों शवों को नीचे उतारा। मृतकों की पहचान रामकुमार अगरिया 25 और परमेश्वरी अगरिया 20 के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसएसपी शासिमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस को प्रेमी-प्रेमिका द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिली है। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि घटना के पीछे क्या कारण है।







