ChhattisgarhMiscellaneous
बकाया भुगतान न करने पर निगम ने सील किया 8 दुकान
रायपुर। नगर निगम ने डिमांड नोटिस जारी करने के बाद भी बकाया जमा नहीं करने वाले बड़े बकायादारों के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पहुंची। निगम की सख्ती को देखते हुए चार दुकानदारों ने मौके पर ही बकाये का भुगतान किया। इस दौरान बकाए का भुगतान नहीं करने पर बरखा अग्रवाल, सेलून, अभिषेक कुमार की एज शॉप, चित्रा रेखा अग्रवाल, विवेक गोयल, सरफराज खान, शेख साजिद, इंद्रमणि मिनरल इंडिया दुकान को सील किया गया हैं। इन 8 बकायादारों पर कुल 365,510 रुपए बकाया है। यह कार्रवाई नगर निगम के जोन 9 के राजस्व अमले ने की है।






