विधायक के भाई की कार्रवाई पर विवाद, प्रशासन ने अभी तक नहीं की कोई प्रतिक्रिया

मध्य प्रदेश के धार जिले में कांग्रेस विधायक सुरेंद्र सिंह उर्फ हनी बघेल के भाई अर्जुन बघेल की कथित गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि अर्जुन बघेल ने एक शराब की दुकान में घुसकर जबरदस्ती शराब की बोतलें छीनीं। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दुकान के कर्मचारी हाथ जोड़कर मिन्नतें करता रहा, लेकिन आरोपी ने उसकी नहीं सुनी और बोतलें लेकर चला गया। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक कार्रवाई या बयान सामने नहीं आया, जिससे विवाद और बढ़ गया है। बीजेपी प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस अब अराजक और गुंडा तत्वों की पार्टी बन गई है। उन्होंने विधायक के भाई के आचरण को घोर आपत्तिजनक और आपराधिक कृत्य बताया और आरोप लगाया कि कांग्रेस ऐसी घटनाओं को संरक्षण देती है, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल उठते हैं।







