ChhattisgarhUncategorized
अटल स्मृति के पास सार्वजनिक शराबबंदी पर विवाद, महिला समिति ने कार्रवाई की मांग की

पखांजूर के पी.व्ही. 25 स्थित अटल स्मृति के पास शराब सेवन और हुल्लड़बाजी का मामला सामने आया है, जिसे सीसीटीवी कैमरे में कैद कर लिया गया। घटना के वीडियो के वायरल होने के बाद क्षेत्र में नाराजगी का माहौल बन गया। शारदा महिला समिति पी.व्ही. 25 रामकृष्णपुर ने कहा कि इस घटना से स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अटल स्मृति का अपमान हुआ है। समिति ने पखांजूर थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।







