ChhattisgarhRegion

कुनकुरी में पब्लिक हेल्थ यूनिट निर्माण पूर्णता की ओर

Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जिला चिकित्सालय में 50 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक निर्माण अंतिम चरण में है, वहीं कुनकुरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है।

कुनकुरी में पब्लिक हेल्थ यूनिट निर्माण पूर्णता की ओर
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार, क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत 16 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। वर्तमान में यह निर्माण कार्य फिनिशिंग स्तर पर है और जून 2026 तक पूर्ण होने की संभावना है। इसी तरह, कुनकुरी में पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन का निर्माण 50 लाख रुपये की लागत से हो रहा है और वर्तमान में प्लिंथ स्तर तक का कार्य पूर्ण हो चुका है। इन दोनों परियोजनाओं के पूर्ण होने से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। गंभीर मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर ही उन्नत उपचार मिल सकेगा। जिससे बड़े शहरों में रेफर करने की आवश्यकता घटेगी। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुदृढ़ होगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button