Chhattisgarh

डोंगरगढ़ में बैंक भवन निर्माण ठहरा, हर्षिता बघेल ने सरकार पर उठाए सवाल

Share

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के सातवें दिन की कार्यवाही के दौरान डोंगरगढ़ में सहकारी बैंक शाखा भवन निर्माण स्थल पर अतिक्रमण को लेकर कांग्रेस विधायक हर्षिता स्वामी बघेल का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि सरकार इतनी कमजोर है कि आबंटित सरकारी जमीन पर अतिक्रमण तक नहीं हटा पा रही है। इस पर सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि कलेक्टर के साथ अतिक्रमण हटाने पर चर्चा की जा रही है। हर्षिता बघेल ने सवाल उठाया कि उस जमीन पर किसका कब्जा है और जबकि शाखा भवन का भूमिपूजन हो चुका है, फिर भी निजी व्यक्ति को फायदा पहुंचाने के कारण सरकार बैंक की शाखा किराए पर चला रही है। मंत्री ने कहा कि भवन निर्माण नहीं होने के कारण शाखा किराए पर चल रही है और जल्द ही निर्माण किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूरक प्रश्न में भूमि की कुल आबंटन और पार्किंग के लिए आवश्यक क्षेत्र के बारे में सवाल किया, जिस पर मंत्री ने 2200 वर्ग मीटर जमीन आबंटित होने की जानकारी दी, जबकि पार्किंग के लिए 3 हजार वर्ग मीटर की जरूरत बताई। भूपेश बघेल ने 19 हजार वर्ग फीट खाली जमीन का जिक्र करते हुए कहा कि इसका मतलब है कि निजी व्यक्ति को फायदा पहुंचाने के कारण अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है। मंत्री केदार कश्यप ने फिर आश्वासन दिया कि अतिक्रमण जल्द से जल्द हटाया जाएगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button