होली त्योहारी को देखते हुए राजस्थान – झारखंड के लिए चलाया जाए स्पेशल ट्रेन

रायपुर। होली त्योहार को देखते हुए आम जनता की लंबित मांग है कि मधुबन झारखंड के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाए। जैन समाज का प्रमुख तीर्थ स्थल समवेद शिखर मधुवन स्टेशन है जहां लाखों श्रद्धालु इस प्राचीन पवित्र धार्मिक स्थान का दर्शन करने होली के समय जाते हैं जिसका महत्व बहुत अधिक होता है जहां काफी संख्या में समाज के लोगों का आना-जाना। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रेल मंडल रायपुर के द्वारा स्पेशल ट्रेन होली त्यौहार के पूर्व चलना चाहिए इसके साथ ही गर्मियों की छुट्टी एवं होली त्यौहार को देखते हुए बिलासपुर से राजस्थान तक जाने वाली भगत की कोठी को जैसलमेर तक स्पेशल ट्रेन के रुप में चलाया जाना चाहिए।
जैन समाज का बहुत बड़ा कार्यक्रम चादर महोत्सव भी मार्च में है जहां काफी संख्या में लोगों का आना जाना रहेगा। इसके साथ ही बिलासपुर से वाया रायपुर नागपुर भोपाल के रास्ते उदयपुर के लिए भी स्पेशल ट्रेन की मांग जनता के द्वारा विगत 15 वर्ष से लगातार लंबित है जो 4 राज्यों छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश व राजस्थान को जोड़ती है जिससे सीधी कनेक्टिविटी मिल जाएगी। इसके लिए डीआरएम रेल मंडल रायपुर एवं जनरल मैनेजर बिलासपुर, जोन रेलवे बोर्ड तथा रेल मंत्री को पत्र लिखकर जनता की मांगों से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मंडल रायपुर के सदस्य डी आर यू सी सी विमल बाफना ने मांग की है।







