ChhattisgarhPolitics
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क के गड्ढों में लगाईं डुबकी

कोंडागांव। खराब सड़कों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने बीते दिनों कांग्रेस पदाधिकारी गड्ढों में उतर कर डुबकी लगाईं। इस विरोध प्रदर्शन में
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। सड़कों पर धान की रोपाई की। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर मछली पकड़ने का जाल फेंककर शासन की निष्क्रियता पर सवाल किया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गड्ढों में ‘बेशरम फूल लगाकर विरोध दर्ज कराया। सरकार को बेशर्म बताते हुए नारे लगाए।
उन्होंने कहा कि सड़क के लिए कई बार शिकायते और ज्ञापन दिया गया। इसके बावजूद सुधार नहीं किया गया।
